छत्तीसगढ़

अब सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिलेगा और भी अधिक पाष्टिक भोजन सरकारी अस्पताल की हर भोजन थाली अब 100 रुपए से बढ़ाकर 150 रु. हुई

दुर्ग:  सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अब और भी अधिक पौष्टिक आहार भोजन के रूप में दिया जाएगा। पहले सरकार एक मरीज के भोजन के लिए 100 रुपए दे रही थी। अब 150 रुपए मिलेगा। राज्य शासन से इसे स्वीकृति मिल गई।

दुर्ग सहित प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को भोजन दे रहे ठेकेदारों को नई दर से भुगतान होगा। पूर्व निर्धारित मीनू में कोई परिवर्तन तो नहीं होगा, लेकिन हर खाद्य पदार्थ की क्वालिटी पहले से बेहतर होगी। जिले में इस आदेश से सभी 9 सीएचसी और जिला अस्पताल में आदेश लागू होगा।

Back to top button