बसना

मेदनीपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा, मोक्ष कुमार प्रधान रहे मुख्य अतिथि

बसना। ग्राम मेदनीपुर में पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान शामिल हुए। उन्होंने ग्रामवासियों के साथ मिलकर गोवर्धन की पूजा-अर्चना की और सभी को त्यौहार की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा —“गोवर्धन पूजा हमारे ग्रामीण जीवन और संस्कृति की पहचान है। यह पर्व हमें प्रकृति, पशुधन और समाज के प्रति आभार व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। आज ग्रामवासियों की एकजुटता और भक्ति देखकर बेहद प्रसन्नता हुई।”

कार्यक्रम में विशेष रूप से राम कुमार भोई, मंदिर बैगा खिरोद्र यादव, सचिन प्रधान, सुशील भोई, सलिल भोई, सरपंच अजय कुमार साहू, निमित साहू, सुनील यादव, परमानन्द साहू, संजय भोई, सुरेंद्र साव, मुकेश भोई, डॉ. रमेश भोई, अश्विनी प्रधान, हिरदेश साहू, कुबेर प्रधान, भंवरलाल, सर्वदमन प्रधान, लखपति भोई, सत्यानंद भोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

पूरे ग्राम में गोवर्धन पूजा का वातावरण भक्तिमय और सौहार्दपूर्ण रहा। पूजा के पश्चात सामूहिक प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।

Back to top button