उप चुनाव: बीजेपी ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया,जाने किनको मिला टिकट

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने कमलेश शाह को उम्मीदवार बनाया है। कमलेश लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। अमरवाड़ा में 10 जुलाई को उपचुनाव होगा। वहीं 13 जुलाई को मतगणना होगी।
एमपी के छिंदवाड़ा जिले की सबसे महत्वपूर्ण अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई है। कल यानी शुक्रवार से अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 14 जून से नामंकन पत्र भरे जाएंगे। 21 जून तक नामंकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 24 जून को नामंकन पत्रों की जांच होगी। जबकि 26 जून नाम वापसी की आखिरी तारीख है। निर्वाचन आयोग ने 10 जुलाई को अमरवाड़ा में उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख तय की है। वहीं 13 जुलाई को मतगणना होगी।
आपको बता दें कि 29 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीब कमलेश प्रताप शाह बीजेपी ज्वाइन की थी। उन्होंने भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से अमरवाड़ा विधानसभा सीट खाली हो गई थी।
