बसना

बसना: महाशिवरात्री के अवसर में ग्राम छादनपुर एवं नौगड़ी में कीर्तन समारोह का आयोजन हुआ जिसमे डॉ.एन.के.अग्रवाल शामिल हुए

बसना विधानसभा क्षेत्र ग्राम छादनपुर एवं नौगड़ी में महाशिवरात्रि पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित हरि कीर्तन समारोह में मुख्य अतिथि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बसना अग्रवाल नर्सिंग होम संचालक डॉ.एन.के.अग्रवाल शामिल हुए।

डॉ.एन.के.अग्रवाल का गामीणो ने गांव के मुख्य द्वार से किर्तन मंडली के साथ स्वागत किये डॉ.अग्रवाल ने छादनपुर ग्राम के शिव मंदिर में भगवान शिव के विधि-विधान से जलाभिषेक कर भगवान भोले की आराधना की मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे.

इस अवसर पर मंदिर पुजारी वेणुधार थानापति ,अघरिया समाज अध्यक्ष किशोर पटेल, उदय राम, तुलसी प्रसाद पटेल, लोकेश्वर पटेल, टिकेश्वर सेठ, रोहित बीसी, निक्की दाऊ, धरम सिंह ,नकुल नन्द,साथ ही नौगड़ी कीर्तन समारोह में परदेसी पटेल, वनमाली पांडे, गौरंगो पटेल, मोहरसाय डड़सेना, नीलांबर पटेल, भोगसिंह पटेल, मोहरसाय ओगरे, कृष्ण चंद्र पटेल, आदि ग्रामवासी उपस्थित थे.

Back to top button