बसना

बसना/ भवरपुर: होटल में शराब पिने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति चढ़ा पुलिस के हत्थे

बसना: आज दिनांक 22.10.2022 को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बडे साजापाली के पेट्रोल पंप के सामने आर के होटल में उक्त होटल मालिक द्वारा लोगो को अवैध शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है

सूचना पर गवाह को साथ लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया । उक्त होटल में एक व्यक्ति लोगो को शराब पिलाते मिला । शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम राकेश कुमार ओगरे पिता शक्ती राम ओगरे उम्र 36 साल निवासी ग्राम बडेसाजापाली चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना एवं होटल का मालिक होना बताया एवं लोगों को शराब पिलाने कि सुविधा उपलब्ध कराना स्वीकार किया

आरोपी के कब्जे से दो नग 180 ML वाली अंग्रेजी गोवा शराब की शीशी प्रत्येक में 90 ,90 ML भरी हुई कुल जुमला 180ml कीमती लगभग 120/- रू एवं दो नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास बरामद कर उक्त शराब को गवाहों के समक्ष जप्त कर शीलबंद कर कब्जा पुलिस में लिया गया ।

इस मामले पर पुलिस ने अपराध धारा 36(C)-LCG आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Back to top button