मध्यप्रदेश

बड़ी खबर मध्यप्रदेश के रीवा से आ रही है जहां आज सुबह सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है तथा 40 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं पढ़ें पूरी खबर

मध्यप्रदेश: बड़ी खबर मध्यप्रदेश के रीवा से आ रही है जहाँ आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 15 लोग घायल हो गए हैं और 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं इस हादसे को लेकर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुःख जताया है। सीएम शिवराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में बात भी की है।

सीएम शिवराज ने योगी आदित्यनाथ को इस पूरे हादसे की जानकारी दी और उन्हें बताया कि मृतकों का पार्थिव शरीर ससम्मान प्रयागराज पहुंचाया जाएगा। साथ ही उन्होंने सीएम योगी को ताजा जानकारी से अवगत कराते हुए बताया कि,सभी घायलों का इलाज जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रीवा एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि, हादसे में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हुई है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा रीवा में सुहागी हिल्स के पास हुआ है। मजदूरों से भरी ये हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच थे। साथ ही प्रशानिक अमले ने भी मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया था। वहीं इस हादसे में शामिल एक वाहन का चालाक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया है। साथ ही हादसे के बाद ट्रक में सवार लोग भी मौके से फरार हो गया है।

Back to top button