
बसना: दिनांक 21.07.2022 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम बेल्डीहपठार में आरोपी घनश्याम मिरी पिता नेहरू लाल मिरी उम्र 20 साल निवासी बेल्डीह पठार के कब्जे से एक प्लास्टिक थैला में सफेद कलर का चार झिल्ली सभी में 05, 05 लिटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कुल 20 लीटर कीमती 4000 रूपये जप्ती कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत थाना बसना में कार्यवाही कर आरोपी न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी कुमारी चन्द्राकर, उप निरी0 जितेन्द्र कुमार विजयवार, सउनि दुलार सिंह यादव, सुशील शर्मा, प्र0आर0 संतोष यादव, मानसिंग साहू आर0 आर0 सूरज निराला, हरिशंकर साहू , छत्रपाल पटेल, किशोर साहू, खगेश ध्रुव हरिश साहू द्वारा की गयी ।