अपराधबसना

बसना: मुखबीर के सूचना पर मोटर सायकल में गांजा तस्करी करते बसना पुलिस ने तीन गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

बसना: महासमुंद पुलिस अधीक्षक महासमुन्द भोजराम पटेल द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था व जिले में लगातार अवैध मादक पदार्थ /अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है ।

दिनांक 20.07.2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति ओडिसा पदमपुर की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु परिवहन कर छत्तीसगढ राज्य ला रहे है कि सूचना पर ग्राम भठोरी चौक के पास NH 53 रोड में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान आरोपीगण 1. राकेश सोनी पिता कार्तिक सोनी उम्र 36 वर्ष ग्राम पचपेढी थाना सरसींवा जिला बलौदाबाजार 02. रामकिशोर पिता छतराम कश्यप उम्र 21 वर्ष ग्राम जमडी थाना हसोद जिला जांजगीर चांपा, 03. प्रेमलाल कश्यप पिता हरप्रसाद कश्यप उम्र 25 वर्ष ग्राम जमडी थाना हसोद जिला जांजगीर चांपा से 1.

एक काले नीले रंग के बैग में भरी हुई 05.00 कि0ग्रा0 मादक पदार्थ गांजा, कुल कीमती 100000 रूपये, 3. वाहन मोटर सायकल एसपी साईन मय चाबी क्रं0 CG 11 AY 6449 जिसका चेचिस नंबर ME4JC831AMG124956 इंजन नंबर JC83E-G-0291578 कीमती 40000 रूपये, 4. दो नग कीपेड मोबाईल एवं एक नग एंड्रायड टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 2000 रूपये, 05. नगदी रकम 7430 रूपये कुल जुमला 149430/- रूपये समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 20(ख), 29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत थाना बसना में कार्यवाही कर आरोपीगणों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षकभोजराम पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्ष आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली  विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी कुमारी चन्द्राकर, उप निरी0 जितेन्द्र कुमार विजयवार, सउनि दुलार सिंह यादव, सुशील शर्मा, प्र0आर0 संतोष यादव, मानसिंग साहू आर0 आर0 सूरज निराला, हरिशंकर साहू , छत्रपाल पटेल, किशोर साहू, खगेश ध्रुव हरिश साहू द्वारा की गयी ।

Back to top button