बसना
बसना: मंडल अध्यक्ष बसना को पद छोड़ना चाहिए: मुकेश जोशी

बसना मंडल अध्यक्ष को नैतिकता की जवाबदारी लेते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए भवरपुर मंडल सहप्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जोशी ने कही.
उन्होंने बसना मंडल अध्यक्ष अनील अग्रवाल पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में नगर पंचायत बसना चुनाव तथा उसके बाद उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी हार की नैतिकता के नाते बसना मंडल अध्यक्ष को त्यागपत्र देना चाहिए.
अनिल अग्रवाल के मंडल अध्यक्ष बसना के पद में आने के बाद लगातार बसना के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ और ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की लगातार अवहेलना हो रही है ,,, बसना मंडल बसना विधानसभा का केंद्र बिंदु है और ऐसे निष्क्रिय मंडल अध्यक्ष को तुरंत पदमुक्त किया जाना चाहिए