महासमुंद
दीप पर्व पर पहुँचा, जिले के शहीद पुलिस परिजनों के नाम, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का शुभकामना सन्देश एवं मिठाई

महासमुंद। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों के लिए प्रेषित दीपावली शुभकामना संदेश पत्र एवं मिठाई प्रेषित किया गया है जिसे प्राप्त कर, आज जिला महासमुन्द में निवासरत शहीद पुलिस के परिजनों तक पहुँचा गया।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा पुलिस कार्यालय में पदस्थ शहीद पुलिस निरीक्षक महेंद्र सिंह ध्रुव की पत्नी श्रीमती नंदिनी ध्रुव को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का प्राप्त दीपावली पर्व शुभकामना संदेश व मिठाई भेंट की गई।