अचानक हुए तापमान वृद्धि ने दोपहर में लोगो को किया परेशान दोपहर के समय चढ़ रहा पारा ड़कों पर दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा

महासमुंद/सरायपाली। अचानक हुए तापमान वृद्धि ने दोपहर में लोगो को किया परेशान दोपहर के समय पारा चढ़ रहा है बाजार में भीड़ कम हो गया है। गर्मी का पारा चढ़ रहा है। शनिवार को गर्मी ने लोगों के छक्के छुड़ाए। सार्वजनिक स्थानों पर जन सामान्य का बुरा हाल रहा। सड़कों पर दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। वहीं बाजारों में भी भीड़ कम दिखी। तेज धूप के कारण लोगों के लिए सड़कों पर निकलना मुश्किल रहा।
शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है. दिन जैसे-जैसे चढ़ता गया तापमान वैसे ही बढ़ता चला गया। शहर के सभी बस अड्डों पर यात्रियों का बुरा हाल था। बस स्टैंड के बाहर बसों के इंतजार में यात्रियों भी कड़ी धूप में खडे थे। इसके अलावा बाजार में चहल-पहल दोपहर के समय काफी कम हो गई.

सुबह से तेज धूप के चलते लोगों का जीवन बेहाल हो गया। लोग जैसे-तैसे दोपहर से पहले ही अपने जरूरी कार्य निपटाकर घर भागने के फेर में लगे थे। आम दिनों में अति व्यस्त रहने वाला शहर का जयस्तंभ चौक बस स्टैंड आदि जगहों पर भीड़-भाड़ कम दिखी। वहीं शहर के मुख्य बाजार, पदमपुर रोड मार्केट सहित अन्य जगहों में भी चहल-पहल नदारद रही।