रायपुर

भारत बंद पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता RP SINGH का ट्वीट, “जो हिंदुस्तानी अन्नदाता का दिया खाते है वो आंदोलन के साथ, और जो पाकिस्तान का दिया खाते है वे आंदोलन के खिलाफ

हरिमोहन तिवारी रायपुर। प्रदेश में किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। देशभर से भारत बंद सफल होने की खबरे भी सामने आ रही है। छग में भी भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। पीसीसी अध्यक्ष भी बंद को लेकर सड़कों पर उतरे और व्यपारियों को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करते नजर आए।

कांग्रेस प्रवक्ता का ट्वीट
इसी बीच भारत बंद पर कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह का एक ट्वीट सामने आया है।
ट्वीट के सियासी पारा बढ़ गया है। दोनो ही पार्टियों के नेता अब एक दूसरे पर सियासी बाण चलाने में जुट गए है।

ट्वीट में क्या कहा कांग्रेस प्रवक्ता
कांग्रेस प्रवक्ता ने एक ट्वीट किया है। जिसमे उन्होंने भारत बंद पर अपनी बात रखी है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि ” जो हिंदुस्तान के अन्नदाताओं का दिया हुआ अनाज खाते है वे आंदोलन के साथ है जो पाकिस्तान का दिया हुआ खाते है वो आंदोलन के खिलाफ है”।

कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह का ट्वीट
प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू
उनके इस ट्वीट के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस की स्थिति जो आज देश मे है, उससे कांग्रेस के नेता वैचारिक संक्रमण से गुजर रहै है। आंदोलन में शामिल नही होने वालों को पाकिस्तानी कहना नशायुक्त ब्यान है, जिस तरह के बयान कांग्रेस के सामने आ रहे है उससे स्पष्ठ है कि प्रदेश में शराबबंदी अब बेहद जरूरी हो गया है”।

दूसरे कांग्रेसियों के ट्वीट भी
भारत बंद पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट भी सामने आया है। जिसमे उन्होंने कहा है कि ” सारा देश किसानों के साथ खड़ा है। छत्तीसगढ़ भी”। शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भी एक ट्वीट किया है।

Back to top button