बसना में जुलाई माह में मिलेंगी सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सेवाएं, अग्रवाल नर्सिंग होम ने जारी किया विशेषज्ञों का शेड्यूल

देशराज दास बसना/महासमुंद: क्षेत्रवासियों को अब गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने जुलाई माह 2026 के लिए विभिन्न सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का शेड्यूल जारी किया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पूरे माह अलग-अलग विशेषज्ञ चिकित्सक बसना में अपनी सेवाएं देंगे, जिससे मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मानसिक रोग, यूरोलॉजी, गठिया, किडनी, ईएनटी, कैंसर, छाती एवं श्वास रोग, पेट एवं आंत, नेत्र, न्यूरोसर्जरी, हृदय रोग सहित कई प्रमुख विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक निर्धारित तिथियों पर मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे।
जुलाई माह का विशेषज्ञ डॉक्टरों का शेड्यूल
12 जुलाई – नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी (सुबह 10 बजे से)
14 जुलाई – रक्त विकार एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ. आदित्य गुप्ता (सुबह 10 बजे से)
16 जुलाई – किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंघल (सुबह 10 बजे से)
17 जुलाई – यूरोसर्जन डॉ. तुषार दानी (सुबह 10 बजे से)
18 जुलाई – छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेश भरके (सुबह 11 बजे से)
18 जुलाई – पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम महापात्रा (सुबह 11 बजे से)
18 जुलाई – नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिशा सक्सेना (सुबह 10 बजे से)
19 जुलाई – मस्तिष्क एवं स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. पंकज शाह (सुबह 11 बजे से)
25 जुलाई – हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. एस. पाढ़ी (सुबह 10 बजे से)
25 जुलाई – किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. करण सराफ (सुबह 11 बजे से)
अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से निर्धारित तिथि पर समय से पहुंचकर पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अस्पताल का संकल्प: अंचल को मिले सर्वोत्तम इलाज, आधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों का साथ।
संपर्क:
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला महासमुंद)
84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

