बसना

सारंगढ़ से बसना जा रहे जिला लेखा प्रबंधक की कार को ईको ने मारी पीछे से टक्कर

बसना। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सीएमएचओ कार्यालय में जिला लेखा प्रबंधक के पद पर पदस्थ मनोज साहू की क्रेटा कार को बुधवार रात एनएच-53 पर ग्राम छांदनपुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही ईको कार ने टक्कर मार दी। हादसे में क्रेटा कार के पिछले हिस्से में काफी नुकसान हुआ है, हालांकि घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बोरिद, थाना आरंग, जिला रायपुर निवासी मनोज साहू 25 अगस्त को अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद क्रेटा कार क्रमांक CG04PY1583 से सारंगढ़ से बसना होते हुए अपने गृह ग्राम बोरिद जा रहे थे। इसी दौरान करीब रात 8:30 बजे वे ग्राम छांदनपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास एनएच-53 पर पहुंचे।

इसी समय पीछे से आ रही ईको कार क्रमांक CG04QE4143 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उनकी क्रेटा कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद क्रेटा कार के पीछे दाहिनी तरफ की लाइट, डिक्की एवं टायर क्षतिग्रस्त हो गए।

गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मनोज साहू ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी कार को ईको वाहन चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण पीछे से टक्कर मारी गई, जिससे कार को नुकसान हुआ है। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Back to top button