बसना

बसना: 15 अगस्त के अवसर पर नृसिंहनाथ पहुंचे बसना के व्यापारी, साथ बैठकर भोजन और क्रिकेट के साथ मनाया यादगार दिन

देशराज दास बसना। बसना व्यापारी संघ ने हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी 15 अगस्त के अवसर पर नृसिंहनाथ की पावन धरती पर घूमने का कार्यक्रम बनाया। इस दौरान व्यापारी बंधुओं ने एक साथ समय बिताया और सामूहिक रूप से भोजन करने के साथ क्रिकेट खेलकर खूब आनंद उठाया।

व्यापारी बंधुओं ने नृसिंहनाथ की प्राकृतिक एवं धार्मिक वातावरण के बीच हंसी-खुशी के साथ दिन बिताया। इस दौरान आपसी मेल-मिलाप, भाईचारे और अपनापन देखने को मिला। व्यापारिक व्यस्तताओं से अलग सभी व्यापारी एक साथ जुटे और खुशनुमा माहौल में यादगार पल साझा किए।

व्यापारी संघ के सदस्यों का कहना रहा कि कारोबार अपनी जगह है, लेकिन रिश्ते, अपनापन और व्यापारी बंधुओं की एकता ही उनकी असली पूंजी है। ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करने के साथ ही सभी को एक-दूसरे के करीब आने का अवसर देते हैं।

वीडियो देखे

इस अवसर पर जयनारायण अग्रवाल, रघुबीर श्रीवास्तव, संगीत सलूजा, अहसान दानी, साजिद फुलारा, जसपाल वाधवा, सतीश अग्रवाल, सोनू श्रीवास्तव, आशु टुटेजा, गोल्डी छाबड़ा, संटी होरा, बबलू तालुजा, जिंदर वीरा, रिंकू वाधवा, राजेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल एवं संदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण, समाजसेवी एवं अन्य गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

नृसिंहनाथ भ्रमण के दौरान सभी ने मिलजुलकर भोजन किया, क्रिकेट खेला और हंसी-मजाक के साथ दिन का आनंद लिया। व्यापारी संघ का यह आयोजन आपसी एकता, भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बन गया। यह जानकारी नवीन कुमार साव ने दी।

Back to top button