हॉस्पिटल

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में 25 जुलाई को लगेगी हृदय रोग विशेषज्ञ की ओपीडी, रायपुर MMI के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.एस.एस. पाढ़ी देंगे परामर्श

देशराज दास बसना। हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में शनिवार 25 जुलाई 2026 को विशेष हृदय रोग ओपीडी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान रायपुर स्थित MMI नारायणा हेल्थ के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमंता शेखर पाढ़ी (एम.बी.बी.एस., एम.डी., डी.एम. कार्डियोलॉजी) मरीजों की जांच कर विशेषज्ञ परामर्श देंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. पाढ़ी को हृदय रोग उपचार का 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है और वे 1000 से अधिक हृदय रोगियों का सफल उपचार कर चुके हैं। ओपीडी में सीने में दर्द, हार्ट अटैक, हृदय वाल्व संबंधी बीमारियां, ब्लड प्रेशर, हार्ट फेल्योर, टीएमटी (TMT) जांच, 2डी ईको सहित विभिन्न हृदय संबंधी समस्याओं की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी संबंधी विशेषज्ञ परामर्श भी दिया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ओपीडी 25 जुलाई को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। सीमित समय और मरीजों की सुविधा को देखते हुए इच्छुक लोग पहले से अपना अपॉइंटमेंट बुक करा सकते हैं।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना
संपर्क नंबर: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100।

Back to top button