भंवरपुर

बसना/भंवरपुर: किडनी रोगियों के लिए सुनहरा अवसर, 17 जुलाई को विशेषज्ञ डॉक्टर से लें परामर्श

वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट एवं किडनी प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. नमन महेश पाठक अब प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार को श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर में अपनी सेवाएं देंगे।

देशराज दासबसना/भंवरपुर: क्षेत्र के किडनी रोगियों के लिए राहतभरी खबर है। रायपुर स्थित आईटीएसए हॉस्पिटल के वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट एवं किडनी प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. नमन महेश पाठक अब प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार को श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर में अपनी सेवाएं देंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष ओपीडी आयोजित की जाएगी। इस दौरान किडनी संबंधी विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श एवं उपचार उपलब्ध रहेगा। मरीजों की सुविधा के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य किया गया है।

डॉ. नमन महेश पाठक एमबीबीएस, एमडी (आंतरिक चिकित्सा) तथा डीएम (नेफ्रोलॉजी, एम्स) की उपाधि प्राप्त विशेषज्ञ हैं और उन्हें 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे किडनी रोग एवं किडनी प्रत्यारोपण के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं।

विशेष ओपीडी में पुरानी किडनी की बीमारी, उच्च रक्तचाप, तीव्र किडनी चोट, मूत्र मार्ग संक्रमण (यूटीआई), डायलिसिस (हीमोडायलिसिस एवं पेरीटोनियल डायलिसिस), पेशाब में प्रोटीन, किडनी बायोप्सी, किडनी प्रत्यारोपण मूल्यांकन तथा किडनी स्टोन जैसी समस्याओं का विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।

अस्पताल प्रबंधन ने किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों से समय रहते पंजीयन कराकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की है। पंजीयन एवं जानकारी के लिए 77720-56711 एवं 77720-56655 पर संपर्क किया जा सकता है।

Back to top button