बसना

भंवरपुर। पशु क्रूरता का बड़ा मामला: 4 बैलों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

भंवरपुर। चौकी क्षेत्र में पशु क्रूरता से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। जहाँ

मिली जानकारी के अनुसार – पुलिस चौकी भंवरपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम नियमित गश्त और अपराध पतासाजी के दौरान थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो “छोटा हाथी” वाहनों में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर उड़ीसा के कत्लखाने ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम बडेसाजापाली रोड, ग्राम झारबंद पहुंची, जहां दो वाहनों को रोककर जांच की गई। जिसमे दो आरोपी सवार थे। जिसमे ,

गिरफ्तार आरोपी :-

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया :-

1. छोटू सिंह राजपूत (45 वर्ष), निवासी भटगांव
2. देवशरण राजेत्री (25 वर्ष), निवासी भटगांव

दोनों आरोपी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रहने वाले हैं।

मवेशियों के साथ क्रूरता

जांच के दौरान पाया गया कि दोनों वाहनों में कुल 4 बैलों को अत्यंत अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। आरोपियों से मवेशियों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

जब्त की गई संपत्ति

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान जब्त किया:

4 नग बैल (लाल एवं सफेद) – अनुमानित कीमत ₹1,00,000
2 छोटा हाथी वाहन:
CG 22 AD 3834 – ₹3,00,000
CG 22 U 0719 – ₹3,50,000
2 मोबाइल फोन (iQOO एवं Redmi) – ₹26,000
जिसमे कुल जब्ती की राशि: ₹6,76,000 को जप्त किया गया

पुलिस द्वारा की गई कानूनी कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामला अजमानतीय होने के कारण दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।

Back to top button