कोमाखान

23 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा स्कूटी से कूदकर फरार

बौद्ध से रायपुर तक गांजा खपाने की थी तैयारी, कोमाखान पुलिस ने 11.63 लाख के गांजे समेत 12.43 लाख की संपत्ति की जब्त

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोमाखान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजा तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर स्कूटी से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23.270 किलोग्राम अवैध गांजा, एक स्कूटी और मोबाइल फोन सहित कुल 12 लाख 43 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर टेमरी जांच नाका में घेराबंदी
पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ लगातार चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान थाना कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG 04 QM 8796 में दो व्यक्ति गांजा लेकर आ रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने ग्राम टेमरी जांच नाका पर घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए की स्कूटी आती दिखाई दी। पुलिस ने स्कूटी को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार से आगे बढ़ा दिया।

पटपरपाली के पास पुलिस ने दबोचा
पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए ग्राम पटपरपाली ग्राम पंचायत के पास स्कूटी चालक को पकड़ लिया। इसी दौरान स्कूटी में सवार दूसरा व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर स्कूटी से कूदकर फरार हो गया।

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमित साहू पिता ब्रजमोहन, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, राजा खरियार, थाना राजा खरियार, जिला नुआपाड़ा, ओडिशा बताया। आरोपी ने फरार साथी का नाम शंकर यादव निवासी सबरपड़ा, राजाखरियार, जिला नुआपाड़ा, ओडिशा बताया।

बौद्ध से रायपुर ले जा रहे थे गांजा
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी बोरी में भरकर गांजा लेकर बौद्ध (ओडिशा) से रायपुर (छत्तीसगढ़) जा रहे थे। पुलिस ने स्कूटी की तलाशी लेने पर 23.270 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 11 लाख 63 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 121/2026, धारा 20(B)(II)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत पेश किया है। फरार आरोपी शंकर यादव की तलाश जारी है।

12.43 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्न संपत्ति जब्त की है—
23.270 किलोग्राम अवैध गांजा — कीमत ₹11,63,000
टीवीएस जुपिटर स्कूटी — कीमत ₹80,000
एक मोबाइल फोन — कीमत ₹500

कुल जब्त संपत्ति — ₹12,43,500

गिरफ्तार आरोपी
अमित साहू, पिता ब्रजमोहन, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, राजा खरियार, थाना राजा खरियार, जिला नुआपाड़ा, ओडिशा।

फरार आरोपी
शंकर यादव, निवासी सबरपड़ा, राजाखरियार, जिला नुआपाड़ा, ओडिशा।

थाना कोमाखान पुलिस की सटीक सूचना, त्वरित कार्रवाई और समन्वित घेराबंदी के चलते गांजा तस्करी के इस प्रयास का पर्दाफाश हुआ। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Back to top button