पिथौरा : 26 वर्षीय युवक बाइक लेकर घर से लापता, पिता ने पिथौरा थाने में दर्ज,,,,,

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ | पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गड़बेडा से 26 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक घर से बिना बताए अपनी मोटरसाइकिल लेकर निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिलने पर पिता ने पुलिस से मदद मांगी है।
पुलिस में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट के अनुसार, रूपेश दुबे (26 वर्ष) के पिता शंभु प्रसाद दुबे ने 21 नवंबर को थाने पहुंचकर बेटे के लापता होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि रूपेश घर से बिना किसी को बताए कहीं चला गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की और परिचितों तथा रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस रिकॉर्ड में लापता युवक का हुलिया लगभग 6 फीट लंबा, गोरा रंग, लंबे चेहरे और काले बाल वाला दर्ज किया गया है। उसके साथ काले रंग की पैंट और जैकेट होने की जानकारी दी गई है। वह हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलता है। युवक अपने साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG06HE9632 भी लेकर गया है।
पिथौरा पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 79/2026 कायम कर तलाश शुरू कर दी है। युवक के लापता होने की परिस्थितियों और उसके वर्तमान ठिकाने का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।