महासमुंद

महासमुंद: घर में बाथरूम के इस्तेमाल को लेकर भिड़ीं महिलाएं, गाली-गलौज के बाद मारपीट; FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ | महासमुंद। जिले के ग्राम लाफिनखूर्द में बाथरूम के इस्तेमाल को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। एक महिला ने अपनी भाभी की मां पर गाली-गलौज करने, बाल खींचने और हाथ-मुक्कों से मारपीट करने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 19 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे की है। ग्राम लाफिनखूर्द निवासी काजल मारकण्डे अपने घर पर थीं। इसी दौरान उन्होंने अपनी भाभी की मां लता सोनटके से दूसरे बाथरूम का उपयोग करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि लता सोनटके ने नाराज होकर गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ने पर काजल के बाल खींचते हुए थप्पड़ मारे तथा धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।

पीड़िता के मुताबिक, इस घटना में उनके सिर और दाहिने पैर के घुटने में चोट आई है। घटना के दौरान उनकी मां अनिता मारकण्डे और पड़ोस में रहने वाली शशि नवरंगे भी मौके पर मौजूद थीं। दोनों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 296 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Back to top button