सरायपाली: नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडवांस लेप्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधा उपलब्ध

सरायपाली। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा, सिंघोड़ा, में एडवांस लेप्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा विभिन्न गंभीर एवं जटिल रोगों का उपचार आधुनिक तकनीक से किया जा रहा है।
अस्पताल में डॉ. नेल्सन लुगुन (मेडिसिन एंड इंटेंसिविस्ट), डॉ. लक्ष्मी बर्मन (माइक्रोबायोलॉजिस्ट), डॉ. जे. पी. बर्मन (जनरल एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन) तथा डॉ. रश्मि बर्मन (एनेस्थीसियोलॉजिस्ट एंड पेन फिजिशियन) सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के माध्यम से मरीजों को कम दर्द, छोटा चीरा और तेज रिकवरी का लाभ मिल सकता है। अस्पताल में जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी, जनरल मेडिसिन, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नवजात एवं शिशु रोग, हृदय एवं गुर्दा रोग, यूरोलॉजी एवं यूरो सर्जरी, मस्तिष्क रोग, मूत्र एवं पेट रोग, कैंसर रोग एवं कैंसर सर्जरी, मनोरोग, दर्द निवारण एवं क्रिटिकल केयर सहित विभिन्न चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं।
इसके अलावा नाक, कान एवं गला रोग, चर्म रोग, डायबिटीज एवं थायराइड जैसी बीमारियों का उपचार तथा आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी अस्पताल की ओर से दी गई है।
नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम हो।
आज 15 अगस्त के पावन अवसर पर नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा, सिंघोड़ा, सरायपाली (छ.ग.) की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
आइए, इस राष्ट्रीय पर्व पर हम सभी देश की एकता, अखंडता, शांति एवं समृद्धि के लिए संकल्प लें। एक स्वस्थ समाज ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है।
स्वस्थ समाज, सशक्त राष्ट्र की ओर हमारा संकल्प।
जय हिंद जय भारत
नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
चिवराकुटा, सिंघोड़ा, सरायपाली (छ.ग.)

