हॉस्पिटल

बसना/भंवरपुर; हड्डी रोगों के इलाज के लिए श्री श्याम हॉस्पिटल में विशेषज्ञ सेवा, डॉ. ललित जगत प्रतिदिन उपलब्ध

बसना। भंवरपुर (सरायपाली) रोड स्थित श्री श्याम हॉस्पिटल में हड्डी रोगों से संबंधित उपचार एवं ऑपरेशन के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित जगत प्रतिदिन मरीजों के लिए उपलब्ध रहते हैं।

अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यहां आयुष्मान कार्ड के माध्यम से हड्डी रोगों का इलाज एवं ऑपरेशन प्रतिदिन निःशुल्क किए जाने की सुविधा उपलब्ध है।

डॉ. ललित जगत द्वारा जोड़ों के दर्द, आर्थ्रोस्कोपी, जोड़ प्रत्यारोपण, सायटिका, कंधे का जाम रहना, टोटल जॉइंट रिप्लेसमेंट, पेल्विक एवं एसीटेबुलम फ्रैक्चर सहित विभिन्न हड्डी संबंधी समस्याओं का उपचार किया जाता है।

इसके अलावा स्पोर्ट्स इंजरी, स्पाइन संबंधी समस्या, लिगामेंट में चोट, जटिल फ्रैक्चर, चलने में दिक्कत, घुटने का ऑपरेशन एवं नी रिप्लेसमेंट सर्जरी जैसी समस्याओं के लिए भी विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं के साथ आवश्यक जांच एवं उपचार की व्यवस्था की गई है।

श्री श्याम हॉस्पिटल
भंवरपुर (सरायपाली) रोड, तहसील बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
77720-56711, 77720-56655

नोट: उपचार एवं आयुष्मान योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं की पात्रता व प्रक्रिया के लिए अस्पताल से सीधे संपर्क कर जानकारी प्राप्त करें।

Back to top button