बसना
बसना: मनेश गुप्ता के बड़े भैया रत्नेश गुप्ता के आकस्मिक निधन से शोक की लहर, आज होगा अंतिम संस्कार
मनेश गुप्ता एवं संदीप गुप्ता के बड़े भाई थे रत्नेश गुप्ता

बसना। अत्यंत दुख के साथ सूचित किया गया है कि बसना निवासी रत्नेश गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक की लहर है।
रत्नेश गुप्ता, मनेश गुप्ता एवं संदीप गुप्ता के बड़े भाई थे। उनके निधन से परिवार में गहरा दुख व्याप्त है। परिजनों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
परिजनों के अनुसार स्वर्गीय रत्नेश गुप्ता का अंतिम संस्कार आज 16 अक्टूबर 2026 को शाम 4:30 बजे स्थानीय मुक्तिधाम, वार्ड क्रमांक 4, बसना में किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति।