केदुवां में आस्था का उत्सव, कथा से लेकर आर्केस्ट्रा तक आयोजन,पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ सरायपाली। शारदीय नवरात्र के अवसर पर ग्राम केदुवां में दुर्गा महोत्सव 2026 की धूम है। यहां मां दुर्गा पूजा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कथा वाचिका देवप्रिया पूजा तिवारी के मुखारविंद से श्रद्धालु कथा का रसपान कर रहे हैं। 11 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ शुरू हुए महोत्सव का समापन 21 अक्टूबर को भंडारा, महाप्रसाद और मूर्ति विसर्जन के साथ होगा।
भागवत कथा के दौरान 12 अक्टूबर को शुकदेव परीक्षित समागम, 13 को कपिल गीता और ध्रुव चरित्र, 14 को प्रह्लाद चरित्र व कृष्ण जन्म, 15 को बाल लीला और गोवर्धन पूजन, 16 को महारास व रुक्मिणी प्रसंग तथा 17 अक्टूबर को सुदामा चरित्र का वर्णन किया जाएगा। 18 अक्टूबर को हवन, तुलसी वर्षा और पूर्णाहुति होगी।
महोत्सव में 19 अक्टूबर को डॉ. जे. डांस प्रतियोगिता और 20 अक्टूबर को दशहरा उत्सव के साथ नगीना यादव की माया मोहनी व आर्केस्ट्रा प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। अंतिम दिन 21 अक्टूबर को भंडारा, महाप्रसाद वितरण और मूर्ति विसर्जन होगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामवासी केदुवां केसहयोग से किया जा रहा है।
