बसना: जर्रा में अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,नरसिंगपुर मोड़ पुलिया के पास ग्राहक तलाशने की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

बसना। अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बसना पुलिस ने ग्राम जर्रा के नरसिंगपुर मोड़ पुलिया के पास दबिश देकर एक व्यक्ति को 9.500 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 1900 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को थाना बसना में नाइट अधिकारी के रूप में प्रधान आरक्षक डोलामणी भोई ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जर्रा के नरसिंगपुर मोड़ पुलिया के पास विक्रम बेहरा (40 वर्ष), निवासी जर्रा अवैध रूप से महुआ शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है।
सूचना से थाना प्रभारी को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पंचनामा तैयार किया इसके बाद पुलिस टीम बताए गए स्थान नरसिंगपुर मोड़ पुलिया के पास पहुंची और घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम विक्रम बेहरा पिता चमार प्रसाद बेहरा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम जर्रा, थाना बसना बताया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 10 लीटर क्षमता की सफेद-मटमैली प्लास्टिक जरीकेन में करीब 9.500 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी से शराब रखने और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज या लाइसेंस मांगा गया, लेकिन उसके पास कोई वैध कागजात नहीं होना बताया गया।
पुलिस ने शराब को गवाहों के समक्ष जब्त कर सीलबंद किया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मौके पर देहाती नालसी कायम की गई। जब्त शराब और आरोपी को लेकर पुलिस थाना पहुंची, जहां मामले में असल अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की गई।