हॉस्पिटल

सरायपाली: नवजीवन हॉस्पिटल ने जारी की वैकेंसी , डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ,वार्ड बॉय समेत 28 पदों पर भर्ती

देशराज दास सरायपाली। चिवराकुटा (सिंघोड़ा), सरायपाली स्थित नवजीवन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा चिकित्सकीय, नर्सिंग एवं अन्य स्टाफ के कुल 28 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता और अनुभव के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती
1. स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynaecologist) – 1 पद
योग्यता: MD/DGO/MS (Obstetrics & Gynaecology)
अनुभव: न्यूनतम 2 वर्ष।

2. आरएमओ (RMO) – 3 पद
योग्यता: MBBS/BHMS/BAMS
अनुभव: न्यूनतम 2 वर्ष।

3. एचआर (HR) – 1 पद
अनुभव: न्यूनतम 2 वर्ष।

4. फ्लोर मैनेजर – 1 पद
अनुभव: न्यूनतम 5 वर्ष

5. नर्सिंग स्टाफ – 10 पद
योग्यता: B.Sc. Nursing/GNM/ANM
अनुभव: न्यूनतम 1 वर्ष।

6. ओटी टेक्नीशियन – 4 पद
लैप्रोस्कोपिक सर्जरी का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

7. वार्ड बॉय – 4 पद
अनुभवी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता।

8. हाउसकीपिंग – 4 पद
अनुभवी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आधुनिक सुविधाओं के साथ काम करने का अवसर
नवजीवन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा कर्मचारियों के लिए सहयोगात्मक कार्य वातावरण, बेहतर करियर एवं विकास के अवसर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ कार्य करने का अवसर प्रदान करने की बात कही गई है। अस्पताल का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समर्पित टीम तैयार करना है।

संपर्क के लिए
इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती संबंधी जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं
संपर्क नंबर: 8309-707920, 98268-71995
पता: नवजीवन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा (सिंघोड़ा), सरायपाली, जिला महासमुंद

Back to top button