हॉस्पिटल

सरायपाली/चिवराकुटा: पेट दर्द, गैस, कब्ज या मल में खून को न करें नजरअंदाज, एंडोस्कोपी-कोलोनोस्कोपी से होगी पाचन तंत्र की विस्तृत जांच,प्रतिदिन उपलब्ध है डॉ. जे. पी. बर्मन, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन

सरायपाली/चिवराकुटा। पाचन तंत्र से जुड़ी लगातार बनी रहने वाली समस्याओं की समय पर जांच और सही उपचार बेहद जरूरी है। चिवराकुटा, सिंघोड़ा, सरायपाली स्थित नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी की सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध होने की जानकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी गई है।

एंडोस्कोपी के माध्यम से भोजन नली, पेट और छोटी आंत के शुरुआती हिस्से की जांच की जाती है, जबकि कोलोनोस्कोपी द्वारा बड़ी आंत (Colon) और मलाशय (Rectum) की जांच की जाती है। इन जांचों से पाचन तंत्र से जुड़ी कई बीमारियों का समय पर पता लगाने में मदद मिल सकती है।

इन लक्षणों में जांच की जरूरत हो सकती है
अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लंबे समय से पेट दर्द या पेट में भारीपन, बार-बार एसिडिटी, गैस या सीने में जलन, निगलने में परेशानी, लगातार कब्ज या बार-बार दस्त, मल में खून आना, अचानक वजन कम होना तथा एनीमिया (खून की कमी) का कारण स्पष्ट नहीं होना जैसे लक्षणों में विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए।

इसके अलावा परिवार में आंतों के कैंसर का इतिहास होने पर भी चिकित्सकीय सलाह के अनुसार जांच कराना महत्वपूर्ण माना जाता है। 45 वर्ष से अधिक आयु में कोलोरेक्टल कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए भी चिकित्सकीय परामर्श लिया जा सकता है।

विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता
नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ. जे. पी. बर्मन, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन, द्वारा एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल के अनुसार अनुभवी विशेषज्ञ एवं आधुनिक मशीन के माध्यम से जांच की सुविधा के साथ तुरंत रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी है।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि एंडोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी के जरिए पाचन तंत्र की विस्तृत जांच कर बीमारी का समय पर पता लगाने में सहायता मिल सकती है। किसी भी तरह के लगातार बने रहने वाले लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
चिवराकुटा, सिंघोड़ा, सरायपाली (छ.ग.)
87709 03234, 94241 84383

Back to top button