इंदिरा कालोनी भंवरपुर में आयोजित अष्टप्रहरी नाम यज्ञ संकीर्तन में शामिल हुईं विधायक चातुरी नंद

भंवरपुर। इंदिरा कालोनी भंवरपुर में बीते दिनों भक्तिमय वातावरण में दो दिवसीय अष्टप्रहरी नाम यज्ञ संकीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धा और भक्ति के इस कार्यक्रम में संकीर्तन नाम उच्चारण का दिनांक 03 अप्रैल 2026 दिन -शुक्रवार की मध्यान्ह शुभारंभ किया गया। जिसका पूर्णाहुति, महाप्रसाद के साथ सम्पन्न हुआ।
इस दो दिवसीय अष्टप्रहरी नाम यज्ञ संकीर्तन के बैठकी कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती चातुरी नंद शामिल होकर भगवान राधा माधव जी की विधि वत पूजन कर आयोजकों,ग्राम व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि जहां भी अष्टप्रहरी नाम यज्ञ संकीर्तन का आयोजन होता है वह स्थल व ग्राम पवित्र एवं पावन हो जाता है। जो बंधु व ग्रामवासी इस परम दुर्लभ संकीर्तन यज्ञ का आयोजन करते हैं,उनके जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। इस कलियुग में हर व्यक्ति को भगवान की भक्ति मिले यह संभव नहीं है। भगवान की भक्ति भी भाग्य वालों को नसीब होता है, आप सभी बड़ भागी हैं कि,भगवत कृपा से इंदिरा नगर के साथ संपूर्ण भंवरपुर क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से पावन हो गया है। इस आयोजन में पंडित श्रीपति त्रिपाठी जी ने वैदिक मंत्रोंपचार से आयोजन को सफल करवाया।
इस आयोजन में आमंत्रित संकीर्तन दल –
(1)राधे राधे पुरुष संकीर्तन मण्डली जटाकन्हार
(2)जय जगन्नाथ कीर्तन मण्डली रीखादादर
(3) राधारानी महिला संकीर्तन मण्डली सलिहारी(रायगढ़)
(4)रुद्रेश्वरी महिला संकीर्तन मण्डली लक्ष्मीपुर
(5)जय दुर्गा महिला संकीर्तन मण्डली सौरापारा भंवरपुर
इन सभी संकीर्तन दलों अखण्ड संकीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान इंदिरा कालोनी के आयोजक बंधुओं द्वारा समिति प्रमुख दोजकुमार देवांगन की अगुवाई में दोनों दिन भण्डारे का आयोजन रखा गया था।
समिति के कर्मठ सदस्यगण शुभम देवांगन ,उदयराम चौहान, पुरुषोत्तम दीवान, परदेशी देवांगन, रोहित देवांगन, जितेन्द(बबलू )पटेल, मुण्डू निषाद, जालू पटेल,रघु चौहान,घुराउ पटेल,नवीन चौहान, कन्हैया निषाद,मंजू डड़सेना, विक्की पटेल एवं समस्त इंदिरा नगर वासियों ने, दोनों दिवस कार्यकर्म में अनवरत भूमिका निभाई।
एवं समस्त ग्राम वासियों एवं आगंतुक श्रद्धालु भक्तों को भोजन प्रसाद ग्रहण करवाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सादर सहयोग प्रदान किया।