Worldरायपुर

प्रेमिका की कर दी हत्या, मामला अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग का पुलिस ने किया खुलासा

हरिमोहन तिवारी रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 30 दिसंबर को मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझ गई है। सारा मामला अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग का है। महिला अवैध संबंधों को सार्वजनिक करने की धमकी दे रही थी।
जिसके चलते युवक ने अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के चिंगरापगार पर्यटन स्थल पर 30 दिसंबर को एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने उसकी फोटो प्रदेश के अन्य जिलों में भेजी। इस पर महिला की पहचान धमतरी के बेलौदी निवासी के  रूप में हुई। उसकी गुमशुदगी मगरलोड थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया था कि 29 दिसंबर को महिला बैंक जाने के लिए निकली थी, फिर नहीं लौटी।

महिला का गांव के ही पुरुषोत्तम साहू के साथ सालभर से अवैध संबंध था। संबंधों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर पुरुषोत्तम को वह ब्लैकमेल कर रही थी। अक्सर उससे गहने और नकदी की मांग करती थी। इसके चलते पुरुषोत्तम काफी परेशान हो गया था। तंग आकर उसने पूरी जानकारी अपनी पत्नी को दे दी और कोपरा निवासी अपने साले के साथ मिलकर हत्या का षड्यंत्र रचा।

पुरुषोत्तम घुमाने के बहाने महिला को बाइक पर साथ लेकर गरियाबंद आया। वहीं उसकी पत्नी और साला लक्ष्मण साहू पहले से मौजूद थे। तीनों ने मिलकर पहले महिला को जमीन पर पटक दिया। फिर लक्ष्मण साहू ने महिला का सिर दबाया और उसकी पत्नी  ने पैर पकड़ लिया। इसके बाद पुरुषोत्तम ने उसके सीने पर बैठकर चाकू से गला रेत दिया। हत्या के बाद शव को सैनिटाइजर डालकर जलाने का भी प्रयास किया।

Back to top button