रायपुर

जूस का पैसा नही देने पर दुकानदार ने चाकू मारकर कर दी हत्या, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है। फिर एक बार जूस का पैसा नही देने पर दुकानदार ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर हत्या कर दिया। घटना की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर गार्डन फौव्हारा के पास एक व्यक्ति की आयु लगभग 50 वर्ष को लहूलुहान हालत में घायल देखकर किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचने पर अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था,जिससे पुछने पर राजू साहु 24 वर्ष पिता संतोष साहु ने हत्या करने के नियत से चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।

उपचार के लिये गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को 108 की मदद से मेकाहारा ले जाने पर उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी कलेक्ट्रेड गार्डन में जूस का ठेला लगाता है। जूस पीने के बाद मृतक ने पैसा देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद होने पर मृतक पैसा दिये बिना जाने लगा। जिसके बाद आक्रोश में आकर आरोपी ने मृतक के उपर चाकू से ताबड़तोड वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी राजू साहु के खिलाफ धारा 302 के तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!