अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में CT स्कैन से लेकर सोनोग्राफी, ECG, EEG, पैथोलॉजी और एंडोस्कोपी तक की सुविधा
अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक जांच सुविधाएं,एक ही छत के नीचे कई जांच सेवाएं

बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक जांच सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में आधुनिक मशीनों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां इमेजिंग एवं स्कैन के अंतर्गत CT स्कैन, 3D/4D सोनोग्राफी एवं डिजिटल एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध है। वहीं हार्ट एवं न्यूरो जांच के लिए ECG, TMT, EEG एवं PFT जैसी जांचें भी की जा रही हैं।
इसके अलावा एडवांस पैथोलॉजी सेवाओं में हार्मोन टेस्ट, कल्चर टेस्ट, बायोप्सी एवं FNAC की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में विशेष जांच के तहत एंडोस्कोपी एवं ब्रोंकोस्कोपी भी की जाती है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आधुनिक मशीनों के साथ तेज एवं सटीक रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में मरीजों को बेहतर जांच एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में उपलब्ध इन सुविधाओं से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक जांच के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना
संपर्क: 84618-11000, 77730-86100
पता: बसना, जिला महासमुंद
