बसना
बसना में आदर्श नव दुर्गा समिति ने धूमधाम से किया माता रानी का स्वागत, 31 फीट ऊंचा श्रीराम ध्वज स्थापित

बसना। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बसना में आदर्श नव दुर्गा समिति के सदस्यों द्वारा माता रानी का धूमधाम और भक्तिमय माहौल में आगमन किया गया। इस शुभ अवसर पर श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ भगवान श्रीराम के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए 31 फीट ऊंचा श्रीराम ध्वज स्थापित किया गया।
समिति के सदस्यों ने नवरात्रि पर्व को लेकर विशेष उत्साह दिखाया। माता रानी के आगमन से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रीराम ध्वज की स्थापना से आयोजन की धार्मिक महत्ता और भी बढ़ गई।
इस अवसर पर श्रेयांश अग्रवाल भी उपस्थित रहे। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर माता रानी की भक्ति और भगवान श्रीराम के प्रति आस्था का सुंदर संगम देखने को मिला। समिति के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।
