अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में 24×7 आईसीयू एवं इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध
गंभीर बीमारियों और दुर्घटना के मरीजों को मिलेगा त्वरित उपचार, अनुभवी डॉक्टरों एवं प्रशिक्षित नर्सिंग टीम की सेवाएं रहेंगी उपलब्ध

देशराज दास बसना,महासमुंद। क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 24 घंटे सातों दिन आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) एवं इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में गंभीर बीमारी, दुर्घटना अथवा अचानक तबीयत बिगड़ने की स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।
अस्पताल में आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम, वेंटिलेटर सपोर्ट और ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही 24×7 लैब एवं डायग्नोस्टिक सुविधा, एंबुलेंस सेवा तथा मल्टी-स्पेशलिटी चिकित्सा परामर्श की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

अस्पताल की क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट टीम में डॉ. उदय राठी (डीएनबी एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर), डॉ. फैजान (डीएनबी एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर), डॉ. मीनल (एमडी एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर) तथा डॉ. श्री रजनी (एमडी, चेस्ट फिजिशियन) शामिल हैं। अनुभवी चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित नर्सिंग टीम के सहयोग से गंभीर मरीजों की देखभाल की जाती है।
अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। इन सुविधाओं का उद्देश्य बसना एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित उपचार मिल सके।
अस्पताल का पता: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।
अपॉइंटमेंट एवं संपर्क: 84618-11000, 77730-86100
