रायपुर

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकार देशराज दास हुए सम्मानित

रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, धरसींवा विधायक एवं पद्मश्री अनुज शर्मा सहित बसना जनपद पंचायत के सभापति प्रकाश सिन्हा हुए शामिल

रायपुर। दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच के विशेष उपलब्धि वर्ष समारोह का आयोजन रायपुर स्थित स्टेट कार्यालय में किया गया। समारोह में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, धरसींवा विधायक एवं पद्मश्री अनुज शर्मा तथा जनपद पंचायत बसना के सभापति प्रकाश सिन्हा शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधान संपादक रामअवतार तिवारी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच के बसना-सरायपाली संवाददाता देशराज दास को छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट संवाददाता के रूप में सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

सभापति प्रकाश सिन्हा ने पत्रकारों के सम्मान को बताया सराहनीय पहल

इस अवसर पर जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं पत्रकार प्रकाश सिन्हा ने कहा कि उन्होंने भी पत्रकारिता के क्षेत्र में समाजहित एवं जनहित के मुद्दों पर उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच परिवार द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने की पहल को सराहनीय बताया।

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने और आम जनता की आवाज बुलंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन पत्रकारों का उत्साहवर्धन करते हैं और उन्हें जनहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

सम्मानित पत्रकार देशराज दास ने प्रधान संपादक रामअवतार तिवारी एवं पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ जनहित में पत्रकारिता करने की प्रेरणा देगा।

Back to top button