रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मशहूर शायर डॉ. राहत इंदौरी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया,शायर राहत इंदौरी का हार्ट अटैक से हॉस्पिटल में मौत

रायपुर 12 अगस्त।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मशहूर शायर डॉ. राहत इंदौरी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ. राहत इंदौरी ने उर्दू शायरी की अपनी विशिष्ट शैली से लोगों के दिलों पर राज किया। उनका निधन उर्दू साहित्य और शायरी की अपूरणीय क्षति है। डॉ. इंदौरी देश-दुनिया में आयोजित होने वाले मुशायरों एवं कवि सम्मेलनों में श्रोताओं के पसंदीदा शायर थे। साहित्य जगत में डॉ. इंदौरी की कमी हमेशा महसूस की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ईश्वर से डॉ. राहत इंदौरी की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

आपको बतादे मशहूर शायर राहत इंदौरी का हृदयाघात से निधन हो गया है, वहाँ कोरोना संक्रमण के बाद अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती थे, वहाँ 2 दिन से अरविंदो हॉस्पिटल में एडमिट थे।

राहत इंदौरी ने मंगलवार सुबह ट्वीट करके जानकरी दिया की वहाँ, ‘कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं। आप सभी दुआ कीजिये में जल्दी से ठीक हो जाये और बीमारी से लड़ के जल्दी वापस आ सकू।’

राहत इंदौरी ने ट्वीट के जरिये अपने सभी चाहने वाले वाले को, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक से मिल जाएगा।’ बता दें कि इस सूचना के बाद ट्विटर पर उनके फैन्स उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे।

Back to top button