बसना: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल, बसना के निजी अस्पताल में भर्ती

बसना: राजादेवरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिकोकला निवासी एक महिला ने अपने पति के सड़क हादसे में घायल होने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला के अनुसार उसका पति छबिलाल यादव दिनांक 07 जुलाई 2026 को अपनी मोटरसाइकिल CG06 GU 1532 से ग्राम लमकेनी से तोषगांव जा रहा था।
रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर करीब 1:30 बजे तोषगांव की ओर से आ रही मोटरसाइकिल CG06 GP 3463 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए छबिलाल यादव की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें दाहिने पैर, दाहिने हाथ और चेहरे पर चोटें आईं।
घटना की जानकारी गांव के एक परिचित ने फोन के माध्यम से परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पत्नी और उसका भाई प्रशांत यादव मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद 108 एंबुलेंस के पहुंचने पर घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया है कि उसके पति को उक्त मोटरसाइकिल चालक की लापरवाही से ही चोटें आई हैं और मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।