बसना

बसना: भाजपाइयों ने किया एसडीएम कार्यालय का घेराव,डॉ. संपत अग्रवाल का कार्यक्रम से दूरी चर्चा का विषय रहा

देशराज दास बसना: प्रदेश में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने का समय रह गया है। ऐसे में चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक गलियारों में गतिविधियां तेज हो गई है। विपक्ष में बैठी बीजेपी अब कोई भी मौका छोड़ना नही चाहती।

ऐसे में बसना विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए प्रदेश कांग्रेस सरकार एवं क्षेत्र के विधायक पर नाकामी का आरोप लगाते हुए एसडीएम व तहसील कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा के स्थानीय एवं प्रदेश स्तर के नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा स्तरीय आंदोलन, पैदल मार्च कर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहीद वीरनारायण सिंह चौक पास आयोजित जनसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, जिला संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व क्रेडा अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा, पूर्व माटीकला बोर्ड अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, रामलाल चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर अग्रवाल, समन्वय समिति बसना विधानसभा संयोजक डॉ. एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पा मनोज नंद, मीडिया प्रभारी मुजम्मिल कादरी, संजय अग्रवाल, महेंद्र सिंह अरोरा,रमेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती पांडे, पुष्पा नंद, गजानंद, मंडल अध्यक्ष गण अनिल अग्रवाल, माधव साव, नरेश सिंघल, कृष्ण कुमार साहू सहित बड़े नेताओं की उपस्थिति रही।

इस दौरान शिक्षा व संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी पुरन्दर मिश्रा ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि छ्ग प्रदेश का सपना सर्वप्रथम डॉ. खूबचंद बघेल ने देखा व उनके सपनों को साकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया।

जब प्रदेश में भाजपा की सरकार रही छत्तीसगढ़ को जिस उद्देश्य से बनाया गया था। उसी के अनुरूप रमन की भाजपा सरकार ने 15 वर्षो तक काम किया। पूरे प्रदेश की जनता खुशहाल थी परंतु जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है प्रदेश में भ्रष्टाचार की बाढ़ लगी है।

शराब घोटाला, चावल घोटाला, व्यापम घोटाला सहित घोटाला इनकी पहचान है। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने लोगों से कहा कि प्रदेश में नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना के दम पर विकास का दावा करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेतृत्व वाली कांग्रेस प्रदेश को साढ़े चार सालों में गर्त में धकेल दिया। गांवो के गोठानों में लाखों रुपये की राशि खर्च करने के बाद भी चारा, पानी की व्यवस्था नहीं हैं। गोठान सुनसान है। गाय सड़क और गावों में घूम रही है। गोठान भ्रष्टाचार का चारागाह बनकर रह गया है।

यही नही फर्जी जाति प्रमाण पत्र से सरकारी कर्मचारी बने हुए है। उनके खिलाफ रायपुर में अनुसूचित जाति के लोगों ने नग्न अवस्था में आंदोलन किया यह भूपेश सरकार के लिए बड़े ही शर्म की बात है देश की ऐसी पहली पहली घटना है। आज प्रदेश की पहचान धान कटोरा नही बल्कि घोटाले व भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है। वही डॉ. एनके अग्रवाल में कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश एक शांत प्रिय प्रदेश था परंतु जब से भूपेश बघेल की लबरा सरकार आई है सर्व समुदाय को पिछले साढ़े चार सालों में ठगने का ही काम किया।

प्रदेश में शराबबंदी, गरीब बेसहारों को 1000 रुपये पेंशन, सभी प्रकार संविदा कर्मियों का नियमितीकरण का जो वादा किया लेकिन पूरा नही कर पाया।कार्यक्रम स्थल शहीद वीर नारायण सिंह चौक से भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने गौवंश के 60-70 नग गाय, बैल और बछिया को हांकते हुए नगर के मुख्य सड़क मार्ग जनपद चौक होते हुए बसना एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कार्यालय का घेराव किया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता अपने हाथों में जनता त्रस्त, विधायक मस्त, बर्बाद हो रहा घर परिवार, शराब भठ्ठी बंद करो भूपेश सरकार, बदलबो-बदलबो ए दारी कांग्रेस सरकार ला बदलबो आदि नारों का पोस्टर एवं बैनर लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्थानीय विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान अधिकारियों से मिलने गये भाजपा प्रतिनिधि मंडल एसडीएम हेमंत नंदनवार तहसीलदार रमेश मेहता के कार्यालय में अनुपस्थिति पर भड़क उठे फिर नायाब तहसीलदार ललित सिंह से मिलकर प्रदेश सरकार योजनाओ की नाकामियों एवं भ्रष्टाचार से अवगत कराया।

इस दौरान एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केसरी, थाना प्रभारी बसना शिवानंद तिवारी नेतृत्व में पुलिस प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंजमाम किये थे। कार्यक्रम में ओमप्रकाश चौधरी, पीयुष मिश्रा, सोमनाथ पांडे, स्वप्निल तिवारी, दिपेश मिश्रा, विकास बघेल, नंदकिशन साव, नरेन्द्र यादव, नंदकुमार पटेल, मुकेश परमार, मिलिंद भोई, प्रदीप ठाकुर, हेमंत ठाकुर, प्रदीप दास, नवीन साव, प्रेमकुमार नायक, जुगलकिशोर प्रधान, गौरचन्द्र प्रधान, राजेंद्र पटेल, जिला पंचायत सदस्य हेमकुमारी नायक, झनकराम चौधरी, जसवंत कौर, राजेश साव, मथामणी प्रधान, प्रदीप दास राजन, अभिमन्यु जायसवाल, जन्मजय साव, प्रहलाद साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

डॉ. संपत अग्रवाल का कार्यक्रम से दूरी चर्चा का विषय रहा

बसना नगर में प्रदेश सरकार व स्थानीय विधायक का विरोध करते हुए एसडीएम कार्यालय के घेराव कार्यक्रम सहित इसके पूर्व स्थानीय स्तर पर प्रदेश सरकार के खिलाफ होने वाले धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन में भाजपा नेता एवं नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संपत अग्रवाल नदारद रहने का चर्चा आम लोगों और कार्यकर्ताओं में खूब रही। इस पर लोगों ने कयास लगाया कि डॉ.संपत अग्रवाल को स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा पूछ परख नहीं करने के कारण कार्यक्रम से दूरी बनाए रखा।

Back to top button
error: Content is protected !!