छत्तीसगढ़

CHHATTISGRH: में कोरोना संक्रमण के सारे रिकार्ड ध्वस्त-एक ही दिन में 1,438 नए मरीज, राजधानी में 493 नए मरीज

रायपुर 28 अगस्त। छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं कल गुरुवार रात को बीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में 1438 नए मरीज पाए गए हैं वही 14 लोगों की ईलाज के दौरान मौत भी हुई है, वहीँ 462 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं, इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के अब तक 25 हजार 988 मरीज सामने आ चुके है, जिसमें से 14 हजार 607 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं, अभी 11 हजार 136 मरीज सक्रिय हैं, राज्य में अब तक 245 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है |

रायपुर में गुरुवार को मरीजों के आंकड़ों को देखें तो 493 नये मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में 261, रायगढ़ में 79, राजनांदगांव में 53, बिलासपुर में 51, सरगुजा में 50, बस्तर में 47, बलौदाबाजार में 38, कांकेर में 34, बेमेतरा में 38, दंतेवाड़ा में 28, महासमुंद में 24, सूरजपुर में 22, बीजापुर में 20, कोरिया से 19, कोरबा में 18, सुकमा में 17, मुंगेली में 16, बस्तर में 20, जांजगीर चांपा में 38, धमतरी में 14, कवर्धा में 11, बलरामपुर में 6, बालोद, जशपुर, नारायणपुर में 5-5 मरीज मिले हैं।

मौत के आंकड़ों को देखें तो रायपुर के महादेवघाट, चंगोराभाठा, रायपुर, मठपारा, कोटा, अवंति विहार, तेलीबांधा, बैरनबाजार में एक-एक मौत हुई है, वहीं रायगढ़ और बिलासपुर में भी 1-1 मौत हुई है।

 

Back to top button