राशिफल

दैनिक राशिफल 30 नवंबर : मेष राशि वालों की राह से हटेंगे रोड़े, कन्‍या और सिंह के व्यापार में लगेंगे चार चांद, जानें अन्य की स्थिति:पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य

राशिफल : ग्रहों की स्थिति – राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कन्‍या राशि में हैं। मंगल तुला राशि में हैं। सूर्य, बुध, केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि, शनि मकर राशि और गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।

मेष – कष्‍टों को काटते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं आप। राह के रोड़े हट जाएंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम-संतान मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चल रहा है। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ – स्थिति सही कही जाएगी। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। भावुक बने रहेंगे। प्रेम में नोंकझोंक हो सकती है। संतान की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं दिख रही है। कुछ समय की बात है। फिर बहुत अच्‍छा हो जाएगा। तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। कोई बड़ी लड़ाई-झगड़ा नहीं है। विद्यार्थियों-लेखकों के लिए अच्‍छा समय है। व्‍यापार आपका ठीक चल रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मिथुन – घरेलू कलह से परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा है। बस परिवार में थोड़ी नोंकझोंक हो सकती है। हरी वस्‍तु पास रखें।

कर्क – उर्जा का संचार होगा। व्‍यवसायिक और साफ्ट एनर्जी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। नवप्रेम के आगमन की स्थिति बन रही है। व्‍यापार ठीक चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह – आर्थिक स्थिति लगातार सही हो रही है। जबसे गुरु आपके सप्‍तम भाव में गए हैं तबसे शुभता बढ़ती जा रही है। जीवन में तरक्‍की कर रहे हैं। कुछ अच्‍छा हो रहा है आपके साथ। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और जीवनसाथी की स्थिति बड़ी अच्‍छी दिख रही है। व्‍यापार भी सही चल रहा है।

कन्‍या – बस चमकते हुए सितारे की तरह दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति नयापन लिए हुए कुछ अच्‍छा होने वाला है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से चार चांद लगा हुआ है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला – मन खिन्‍न रहेगा। चिंतित रहेंगे। बहुत ज्‍यादा सोच रहे हैं। उतना खराब है नहीं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, मन खराब है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। हरी वस्‍तु पास रखें। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें।

वृश्चिक – आर्थिक मामले सुलझेंगे। आय के कुछ नए स्रोत बन रहे हैं। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। रुका धन भी वापस आएगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा सा ऊपर नीचे हो सकता है। प्रेम-व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु – शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक लाभ, उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत बढ़िया सम्‍बन्‍ध है। हरी वस्‍तु का दान करें।

मकर – भाग्‍य साथ दे रहा है। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी के साथ सही समय है। धीरे-धीरे सुधरते जा रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ – जोखिम बना हुआ है। बचकर पार करें। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। हरी वस्‍तु पास रखें। गणेश जी की अराधना करें।

मीन – जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। शादी-ब्‍याह तय हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। आनंददायक समय है। प्रेम,व्‍यापार सब बहुत बढ़िया दिख रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें। पीली वस्‍तु पास रखें।

श्री गणेशाय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜

☀ 30 – 11 – 2021
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश

☀ पंचांग
🔅 तिथि एकादशी 26:16:41
🔅 नक्षत्र हस्त 20:35:00
🔅 करण :
बव 15:21:58
बालव 26:16:41
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग आयुष्मान 24:01:50
🔅 वार मंगलवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:43:40
🔅 चन्द्रोदय 27:07:00
🔅 चन्द्र राशि कन्या
🔅 सूर्यास्त 17:18:55
🔅 चन्द्रास्त 14:26:59
🔅 ऋतु हेमंत

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1943 प्लव
🔅 कलि सम्वत 5123
🔅 दिन काल 10:35:15
🔅 विक्रम सम्वत 2078
🔅 मास अमांत कार्तिक
🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष

☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:40:06 – 12:22:27
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 08:50:42 – 09:33:03
🔅 कंटक 07:26:01 – 08:08:22
🔅 यमघण्ट 10:15:24 – 10:57:45
🔅 राहु काल 14:40:06 – 15:59:30
🔅 कुलिक 13:04:48 – 13:47:09
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 08:50:42 – 09:33:03
🔅 यमगण्ड 09:22:28 – 10:41:53
🔅 गुलिक काल 12:01:17 – 13:20:41
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर

☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश

 

Back to top button