मोहा नाला में सौर ऊर्जा बैटरी 3 माह से ख़राब अंधेरे में रात गुजार रहे हैं लोग

विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद 06 अगस्त. विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर बसा अति संवेदनशील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोचेंगा के आश्रित ग्राम मौहानाला मे तीन माह से सौर ऊर्जा बैटरी व मशीन खराब हो जाने से 30 परिवारों को अंधेरों में रात गुजारनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने बरसात के पहले सौर ऊर्जा बैटरी व मशीन को सुधारने के लिए क्रेडा विभाग के जिम्मेदारों को अवगत कराया था। उसके बावजूद भी क्रेडा विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की गई। यह गांव जंगल से लगे होने के कारण जहरीले जीव-जंतुओं,सांप बिच्छू आदि का खतरा रहता है।
कांग्रेस असंगठित क्षेत्र जन समस्या निवारण विभाग के ब्लॉक उपाध्यक्ष गुरु सोनवानी ने बताया कि मौहल्ला में सौर ऊर्जा प्लांट की बैटरी महीनों से खराब पड़ी है।
जिसके कारण 30 परिवारों को अंधेरों में रात गुजारनी पड़ रही है। लगता है जिला स्तर के सौर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को फिल्ड मैकेनिक के द्वारा जानकारी नहीं दिया जाता होगा। नहीं तो आज तक मरम्मत हो गया होता। जिला के कलेक्टर व क्रेडा विभाग के अधिकारियों से मौहानाला में तीन माह से बंद पड़े सौर ऊर्जा को चालू कराने की मांग गुरु सोनवानी ने किया है।