
महासमुंद/बसना: नगर पंचायत बसना के वार्ड क्र. 6 का पार्षद पवन उर्फ सोनू सोनवानी ने सीएमओ श्री अशोक सलामे के नाम बसना थाना में मामला दर्ज करवाया है. रिपोर्ट में सीएमओ अशोक सलामे द्वारा गाली गलौच व जातिगत टिप्पणी के संबंध में व दूरव्यवहार करने की जानकारी होने पर सीएमओ अशोक सलामे के विरूध्द एक लिखित शिकायत आवेदन पेश किया गया है
आवेदन के अवलोकन पर अपराध धारा सदर का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया. सी. एम. ओ. श्री अशोक सलामे द्वारा मुझ लोक सेवक (पार्षद) के साथ गाली गलौच व जातिगत टिप्पणी किया गया है.
वार्ड क्र. 6 का पार्षद पवन उर्फ सोनू सोनवानी ने रिपोर्ट में मेरी वार्ड की कुछ महिलाएं वार्ड में पानी की समस्या के संबंध में सी एम. ओ. श्री अशोक सलामे से मिलने गयी थी वहां सी एम ओ अशोक सलामे द्वारा दुर्वव्यहार किये जाने की जानकारी मुझे मिली ।
इस संबंध मैं नगर पंचायत बसना गया और उनसे बात करने और घटना के संबंध में पुछने लगा तो पहले से ही गुस्से में तमतमायें दिख रहें सी. एम ओ श्री अशोक सलामे ने मुझे कहा तु क्या इनकी तरफदारी करने आया है निकल साले घ…. मा….. मेरे कार्यालय से और धक्के देकर नगर पंचायत से बाहर करने लगा साथ ही गाली भी देते रहा मा….. घ…..तेरी सारी पार्षदी निकाल दूंगा जानता नहीं मैं कौन हूँ । तुझ जैसे कई आये कई गये तेरा कोई भी काम नहीं होगा कहते हुए मुझ पर हाथ भी उठाया मेरा गला दबाते और कान को खिंचने लगा उनके इस दुर्वव्यहार से बहुत आहत हूँ ।
उनके द्वारा शुरू से ही मुझे निम्न जाति घसिया होने के कारण सही व्यवहार नहीं करते थे । इस घटना से मेरे सान, सम्मान को ठेस लगी है और मैं उन पर उचित कार्यवाही के लिए बसना थाना में मामला दर्ज करवाया है.