बसना: किड्स एजुकेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में योगा दिवस मनाया गया

बसना: एजुकेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ योगा दिवस मनाया गया , इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य भगवती जगत ने कहा लोगों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को उच्च स्तर तक पहुंचाना और उसे बनाए रखना, साथ ही योग के फायदों को अन्य लोगों तक पहुंचाने में मदद करना। लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली और अच्छी आदतों को अपनाने तथा शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली आदतों को छोड़ने में मदद करना इसका उद्देश्य है।
दुनिया के सभी तरह के लोगों के साथ वैश्विक स्तर पर जुड़ाव महसूस करना और उसे मजबूती के साथ बनाए रखना।लोगों को रोजाना के तनाव से निजात दिलाने में मदद करना। दुनिया के लोगों के बीच प्रेम, शांति, सौहार्द और एकता के संदेश को फैलाने में मदद करना। सभी आयु वर्ग के लोगों में होने वाली हल्की से गंभीर बीमारियों के इलाज को कम करने में मदद करना।
योग का अभ्यास करने से मिलने वाले सभी प्रकार के फायदों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने में मदद करना।प्राचीन काल से ही योग का अभ्यास मन को शरीर से जोड़ने वाले सबसे आसान और प्रभावी तरीकों में से एक माना जाता रहा है। यह संपूर्ण उपचार की एक प्राचीन परंपरा है जो हर आयु वर्ग के लोगों को अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण को बनाए रखने में मदद करती है।
ऐसे कई योगासन हैं जो अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयुक्त हैं। इसके साथ ही योग में व्यक्ति की सेहत और उम्र के आधार पर भी आसनों में बदलाव करके शरीर और मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसलिए योग को हमारे जीवन का एक जरूरी अंग बनाना चाहिए, क्योंकि यह न केवल हमें अच्छा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रदान करता है बल्कि इसे बनाए रखने में भी मदद करता है। पहली बार किसी योगासन को करने से पहले यह तय करें कि, आप सांस लेने की तकनीक और उसके अभ्यास को समझने के लिए किसी प्रोफेशनल की मदद जरूर लें। एक बार जब आप किसी योग मुद्रा या आसन को अच्छी तरह करने में पारंगत हो जाते हैं, तो घर पर ही सभी तरह के इन्हें सुरक्षित तरीके से कर सकते हैं।
हालांकि, अगर आप किसी भी तरह के मेडिकल डिसऑर्डर या समस्या से पीड़ित हैं, तो हमारी सलाह है कि आप किसी भी नए शारीरिक व्यायाम को करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। उक्त योगा दिवस मैं उपस्थित संस्था के प्राचार्य भगवती जगत, नंदनी प्रधान ,उषा बीसी, हसीना बेगम, भारती चौहान एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित थे ।