छत्तीसगढ़
रायपुर : भड़ीसार जलाशय के लिए 6.30 करोड़ की स्वीकृति

छत्तीसगढ़ भूमि डेस्क :छत्तीसगढ़शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायगढ़ जिले के सारंगढ़ स्थित भड़ीसार के निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 30 लाख 2 हजार रूप्ए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को दी गई है।
इस जलाशय के कार्य को कराए जाने से खरीफ सीजन में 172 हेक्टेयर तथा रबी सीजन में 60 हेक्टेयर इस प्रकार 223 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।