महासमुंद

महासमुंद:भाजपा के 584 ज्ञात नेताओं ने धान बेचने में भूपेश पर भरोसा जताया : अंकित

महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी अंकित बागबाहरा ने बताया कि वर्तमान में पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अपने अंतिम चरण पर है और राज्य के 20 सालों के इतिहास को तोड़ रिकॉर्ड खरीदी पूरे छत्तीसगढ़ में हो चुकी है । अंकित ने बताया कि भाजपा की पिछली सरकार के समय चुनाव आथे तो बोनस ओखर बाद ते कोन हस के नारे पर चलती थी और आज आदरणीय भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में खेती का रकबा बढ़ा और लगभग ढाई लाख किसान बढे ।

अंकित ने बताया कि कल तक छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज तक के इतिहास में सबसे ज्यादा 19 लाख किसानों से 84 लाख टन की खरीदी हो चुकी है जबकि कभी 9 दिन की खरीद बाकी है । प्रदेश में धान खरीदी की व्यवस्था की शुरुआत भी कांग्रेस सरकार के समय हुई थी और आज लगभग 2000 धान खरीद केंद्र है । पिछले साल किसानों का कुल रकबा 26 लाख 86 हजार एकड़ था जो आज बढ़कर 27 लाख 90 हजार एकड़ का हो चुका है और इस वर्ष ढाई लाख नए किसानों ने अपना पंजियन करवाया है ।

लगातार भाजपा द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की मदद से धान खरीदी में व्यवधान पैदा कर रही है । प्रदेश में धान हेतु कुल 475000 गठान बारदाने की आवश्यकता थी, कांग्रेस सरकार ने मांग पत्र दे कर साढ़े तीन लाख गठान बारदाना मांगा केंद्र की भाजपा सरकार ने 3 लाख की सहमति दी । व 1 लाख 9 हजार गठान ही दिया । फिर यहां किसानों के लिए मिलर्स से लगभग 2 लाख ,पीडीएस से लगभग 1 लाख ,किसान से लगभग 40 हजार और प्लास्टिक के 70 हजार बारदाने की व्यवस्था की गई, ठीक इसी प्रकार केंद्र ने 60 लाख मीट्रिक टन चावल की एफ सी आई में सहमति दी अब मात्र 24 लाख टन की अनुमति दी ।। जबकि छत्तीसगढ़ के किसानों ने भाजपा को 9 सांसद और कई राष्ट्रीय पदाधिकारी दिए पर भाजपा के किसी ने छत्तीसगढ़ के किसान हित में कोई मांग केंद्र से नही की , और इसी से भाजपा का चाल, चेहरा, और चरित्र स्पष्ठ हो गया है,आज दिनांक तक सिंघु बॉर्डर में 60 से ज्यादा किसान अपनी जान गवां चुके है ।

अंकित ने बताया कि नोट बंदी और जी एस टी के तरह भाजपा ने तीन कृषी कानून को पहले राज्य सभा के सदस्यों को ससपेंड कर पास कराया,अब उसमें कुल 18 संसोधन को तैयार, और तो और डेढ़ वर्ष लागू नही करने को भी भाजपा वाले तैयार है ।अंकित ने बताया कि सिर्फ बागबाहरा विकासखंड की बात करें तो भूपेश बघेल पर भरोसा कर पिछले साल कुल 23272 किसानों ने 1048979 कविंटल धान बेचा था जो कि आज बढ़कर 26287 किसानों ने 1168533 याने कुल 3015 से ज्यादा किसानों ने 1 लाख 19 हजार 533 क्विंटल धान ज्यादा बेच लिया है और अभी 9 दिन और बचे है ।

आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाजपा के लगभग 584 बड़े नेताओं ने राज्य की भूपेश सरकार पर भरोसा कर सहकारी समितियों में धान बेचा उनको तक मोदी के कृषि कानून पर भरोसा नही है और आज मात्र दिखावे के लिए धरना प्रदर्शन कर रही है ।और भाजपा की सच्चाई ये भी है कि एक समय स्व अटल बिहारी बाजपेयी जी ने 2002 में किसी भी फसल का समर्थन मूल्य नही बढ़ाया था । मोदी सरकार के किसान विरोधी नीतियों का कांग्रेस पार्टी हमेशा विरोध करते आई है और करते रहेगी। कांग्रेस पार्टी किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ एवं मजबूत करने की दिशा में हमेशा कार्य करते रही है और आगे भी करती रहेगी ।

Back to top button