बसना

बसना में बच्चों के बेहतर भविष्य की नई पहल, ‘संबल’ सेंटर का भव्य शुभारंभ

देशराज दास बसना। अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जगदीशपुर रोड, अशोक ऑयल मिल के पास ‘संबल’ चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट, रिहैबिलिटेशन एंड फिजियोथेरेपी सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। यह अत्याधुनिक सेंटर विशेष रूप से दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के समग्र विकास और बेहतर उपचार के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

यह सेंटर अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एन.के. अग्रवाल के जन्मदिवस के पावन अवसर पर प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल रहे। उन्होंने मंच से डॉ. एन.के. अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।

वीडियो देखे 

बच्चों के विकास का होगा व्यापक आकलन
संबल सेंटर में बच्चों की विकासात्मक, व्यावहारिक, संचार, सामाजिक, मोटर एवं सीखने की क्षमताओं का सूक्ष्म एवं व्यवस्थित आकलन किया जाएगा। बच्चे की व्यक्तिगत जरूरतों और विकास की स्थिति को समझने के बाद उसके लिए व्यक्तिगत कार्ययोजना एवं आवश्यक थेरेपी प्लान तैयार किया जाएगा।

सेंटर का उद्देश्य बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप उचित मार्गदर्शन, पुनर्वास एवं फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराकर उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और व्यवहारिक विकास को बेहतर बनाना है।

अंचल के परिवारों को मिलेगी बड़ी सुविधा
अब विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के परिजनों को बेहतर एवं विशेषज्ञ सेवाओं के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी। बसना में ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस सेंटर की शुरुआत से क्षेत्र के बच्चों और उनके परिवारों को स्थानीय स्तर पर उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

संबल सेंटर की शुरुआत को अंचल में बाल स्वास्थ्य एवं पुनर्वास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए उपयोगी और संवेदनशील प्रयास बताया।

Back to top button