बसना

भूषण दास बसना। मंडी परिसर में पत्रकार कल्याण महासंघ की मासिक बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष देशराज दास के नेतृत्व में किया गया, जिसमें संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान, प्रदेश सचिव ऋषिकेशन दास, जिला महासचिव अभय घृतलहरे, जिला उपाध्यक्ष इब्राहिम कादरी, जिला संगठन सचिव दाशरथी चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई। इसके अलावा संगठन सचिव फिरोज खान, सचिव बसंत साव, मीडिया प्रभारी दीपक जगत, जीत यादव एवं अन्य पत्रकार साथी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष देशराज दास ने हेमंत टांडी को ब्लॉक कोषाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्हें माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से कार्य करेगा और पत्रकारों के अधिकारों के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

वही ब्लॉक अध्यक्ष देशराज दास ने कहा कि जब तक हम एकजुट नहीं होंगे, तब तक हमारी ताकत कमजोर रहेगी। इसलिए जरूरी है कि सभी पत्रकार साथी आपसी सहयोग और समन्वय के साथ काम करें।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और आगामी गतिविधियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी ने एकजुट होकर पत्रकारिता के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Back to top button