बसना

बसना: पालक शिक्षक मेगा बैठक: शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में आयोजन

बसना: 6 अगस्त 2025 को शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली विकासखंड बसना में पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर उन्हें बच्चों की प्रगति से अवगत कराना एवं बच्चों में भविष्य की संभावनाओं का आकलन कर पालकों के साथ समन्वय साधते हुए संयुक्त रूप से परिणाम उन्मुख प्रयास करने हेतु आयोजित किया गया;

इस बैठक में शिक्षकों एवं पालकों के द्वारा बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय एवं पालक बंधुओं के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु योजनाओं पर सारगर्भित बातचीत की गई बच्चों की संपूर्ण गतिविधियों से पालकों एवं शिक्षक दोनों ही अवगत हो जिससे कि बच्चों को सतत प्रेरणा एवं सही समय पर उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके इस विषय पर भी गंभीरता से पालक जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों के द्वारा बातचीत किया गया शिक्षक एवं पालक बंधुओं के संयुक्त प्रयास से बच्चों में पढ़ाई के प्रति सकारात्मक माहौल बनाकर परीक्षा के दबाव में बच्चे तनाव एवं अवसाद ग्रस्त ना हो इस विषय पर भी बातचीत की गई.

साथ ही साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मंसा अनुरूप ड्रॉप आउट रोकने के लिए पालकों की भूमिका सुनिश्चित करने हेतु गहन मंथन किया गया उक्त कार्यक्रम में नोडल अधिकारी के रूप में कृषि विभाग से कमल नारायण निषाद एवं संकुल समन्वयक ढूटीकोना इंदल पटेल का सानिध्य प्राप्त हुआ दोनों ही अधिकारियों ने विद्यालय के बच्चों द्वारा राज्य स्तर पर जिला स्तर पर अनेक उपलब्धियां को पाने पर बधाई दिया एवं पालक और शिक्षकों को ऐसा ही एक दूसरे का सम्मान एवं सहयोग करते हुए विद्यालय को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया 2 अगस्त से 5 अगस्त 2025तक बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कब बुलबुल उत्सव में शासकीय प्राथमिक विद्यालय करनापाली के 6 बच्चों ने भाग लिया था एवं राज्य स्तर पर अनेक प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराया है इस हेतु जनप्रतिनिधियों एवं पालक बंधुओं द्वारा विद्यालय के कब बुलबुल टीम का सम्मान किया गया.

आज के दिवस पर कक्षा पांचवी में पढ़ रही विद्यालय की होनहार बालिका जयंती नेताम के राज्य कब बुलबुल उत्सव में कहानी पठन प्रतियोगिता में प्रथम एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय आने पर उनके पालक गंगाधर नेताम एवं शांति नेताम एवं एक अन्य पालक सीताराम दीवान द्वारा अतिथि भोजन के रूप में सभी बच्चों और अतिथियों को मिठाई वितरित किया गया बैठक में जनप्रतिनिधियों पालकों के साथ-साथ ग्रामीणों की उपस्थित 98 रही विद्यालय के प्रधान पाठक गिरधारी साहू जी, वीरेंद्र कर, निर्मला नायक सभी शिक्षकों ने शिक्षक पालक मेगा बैठक में पलकों के अधिक से अधिक सम्मिलित होकर चर्चा में भाग लेने हेतु धन्यवाद दिया एवं भविष्य में सभी के सहयोग से विद्यालय अनेक श्रेष्ठ मंचों पर बेहतरीन कार्य करेगी ऐसा वचन दिया अंत में संस्था की ओर से वीरेंद्र कर ने सभी अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं पालक बन्धुओं का आभार प्रदर्शन किया।

Back to top button