सरायपाली

सरायपाली: भेट मुलाकात कार्यक्रम मुख्यमंत्री बघेल ने बलौदा, भंवरपुर तथा सरायपाली में की बड़ी घोषणाएं

सरायपाली: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेट मुलाकात कार्यक्रम में सरायपाली,बलौदा,भंवरपुर में बहुत सी घोषणाएँ किए जिनमे

बलौदा

1. शिशुपाल पर्वत को पर्यटन स्थल घोषित किया जायेगा।

2. बलौदा कॉलेज परिसर में बाउंडरी वॉल का निर्माण करवाया जायेगा।

3. भदरा तालाब का गहरीकरण करवाया जायेगा।

4. बलौदा में ग्रामीण हाट बाजार का उन्नयन किया जायेगा।

5. सुरंगी नदी पर एनीकेट निर्माण करवाया जायेगा ।

6. सरायपाली में अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निर्माण किया जायेगा।

7.सरायपाली नगर में हर घर में नल जल पहुंचाया जायेगा

भंवरपुर

1. ग्राम पंचायत भंवरपुर को नगर पंचायत बनाया जायेगा।

2. भंवरपुर को उप तहसील बनाया जायेगा।

3. भंवरपुर में किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की प्रक्रिया चलवाई जायेगी।

4. पुलिस चौकी भंवरपुर का थाने में उन्नयन किया जायेगा।

5. भंवरपुर में कॉलेज की स्थापना की जायेगी।

6. भंवरपुर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम विद्यालय खोला जाएगा।

7. भंवरपुर में ओपन जिम खोला जायेगा।

8. भंवरपुर से सरायपाली तक सड़क निर्माण को तेज गति से पूरा किया जायेगा।

सरायपाली

1. मुख्यमंत्री ने विप्र समाज को गीता भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति दी।

2. मुख्यमंत्री ने नेहा नायक को बी.एड. की पढ़ाई के लिए 01 लाख 20 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की।

3. मुख्यमंत्री ने धोबी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रूपए की स्वीकृति दी।

4. अग्रवाल समाज भंवरपुर के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।

5. गायत्री ट्रस्ट के सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति दी।

6. मुख्यमंत्री ने अघरिया समाज के छात्रावास परिसर में डोम निर्माण के लिए 30 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।

7. मुख्यमंत्री ने बंजारा समाज बसना की धर्मशाला निर्माण के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा की।

8. मुख्यमंत्री ने ब्रम्ह विद्या विहंगाम योग समिति को संस्था के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की।

Back to top button
error: Content is protected !!