अपराध

राजधानी के सिद्धार्थ चौक में देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर 25 अगस्त।रायपुर के टिकरापारा में देशी कट्टा लहराते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आपको बतादे सिद्धार्थ चौक छत्तीसगढ़ ज्वेसर्स दुकान के पास युवक अवैध कट्टा लेकर लोगों को डरा रहा था. जिसकी सूचना पर पुलिस ने मौके से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी यशवंत गोप ऊर्फ रोमी यादव पिता रोहित यादव उम्र 28 वर्ष निवासी सिद्धार्थ चौक थाना सिटी कोतवाली इलाके का निवासी है। आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Back to top button